Hindi NewsTech autoSoundcore Life Q20 Wireless Headphones With Hybrid ANC, Up To 60 Hour Playback Launched In IndiaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपावरफुल वायरलेस हेडफोन: साउंडकोर लाइफ Q20 से नॉनस्टॉप 60 घंटे तक म्यूजिक सुन पाएंगे, एक बटन से बूस्ट होगी साउंड क्वालिटीनई दिल्ली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकइसे 1111 रुपए की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे5 मिनट की चार्जिंग में इससे 5 घंटे म्यूजिक सुन पाएंगेइसका इस्तेमाल वायर्ड हेडफोन की तरह भी कर पाएंगेचीनी कंपनी एंकर के सब-ब्रांड साउंडकोर ने भारतीय बाजार में नया वायरलेस हेडफोन लाइफ Q20 लॉन्च किया है। ये हेडफोन हाइब्रिड एक्टिव नोइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ आता है। यानी आप जब चाहेंगे तब बाहर की आवाज सुन पाएंगे। इसमें हाई-रिस ऑडियो सपोर्ट और 40mm डायनामिक ड्राइवर दिए हैं, जिससे म्यूजिक का शानदार एक्सपीरियंस मिलता है।इसमें यूनिक बासअप मोड दिया है जो साउंड क्वालिटी को कई गुना तक बूस्ट कर देता है। कंपनी इस बार 18 महीने की वारंटी भी दे रही है। खास बात है कि इससे 60 घंटे का नॉनस्टॉप म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है।साउंडकोर लाइफ Q20 की कीमतकंपनी ने इस वायरलेस हेडफोन की कीमत 9,999 रुपए तय की है। इसे ब्लैक कलर के एकमात्र ऑप्शन में खरीद पाएंगे। कंपनी इसकी सेल फ्लिपकार्ट पर कर रही है। यूजर्स को यहां पर चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत तक का कैशबैक भी मिलेगा। इसे 1,111 रुपए की नो कोस्ट EMI पर भी खरीद पाएंगे। साथ ही, इस पर 1000 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट भी मिल रहा है।साउंडकोर लाइफ Q20 के फीचर्स
Source: Dainik Bhaskar November 19, 2020 07:38 UTC