Hindi NewsBusinessAirtel Starts Refarming 2G Spectrum For 4G Services To Enhance Indoor CoverageAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबेहतर सर्विस: Airtel अपने नेटवर्क में करेगा बदलाव, कंपनी 4G सेवाओं में 2G स्पेक्ट्रम इस्तेमाल करने की तैयारी मेंनई दिल्ली 12 घंटे पहलेकॉपी लिंककंपनी पहले इस बैंड का इस्तेमाल 2G सेवाओं में कर रही थी।कंपनी ने सभी 10 दूरसंचार सर्किलों में 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में 4G तकनीक लगाना शुरू कर दिया हैकंपनी ने पहले ही देशभर में 3जी को बंद कर दिया और 4G के लिए सभी 3G स्पेक्ट्रम को रीफ्रेम किया हैभारती एयरटेल के ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। कंपनी अपने ग्राहकों को ज्यादा बेहतर नेटवर्क की सुविधा देने की तैयारी में है। टेलीकॉम कंपनी ने सभी 10 दूरसंचार सर्किलों में 900 मेगाहर्ट्ज बैंड में 4G तकनीक लगाना शुरू कर दिया है। कंपनी पहले इस बैंड का इस्तेमाल 2G सेवाओं में कर रही थी। कंपनी का लक्ष्य घरों के अंदर कवरेज को बेहतर बनाना है।भारती एयरटेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि छह सर्किलों दिल्ली, कोलकाता, आंध्र प्रदेश, उत्तर पूर्व, कर्नाटक और राजस्थान में 4G सेवाओं के लिए 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बैंड की रीफ्रेमिंग का काम चल रहा है। कंपनी अधिक से अधिक सर्किलों में यह करेगी।वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कंपनी ने पहले ही देश भर में 3जी को बंद कर दिया है और 4G के लिए सभी 3G स्पेक्ट्रम को रीफ्रेम किया है। कंपनी के अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त के साथ कहा कि छोटे शहरों और गांवों में स्मार्टफोन की पैठ बढ़ने के साथ हमारे पास 4G स्पेक्ट्रम की नीलामी तक इंतजार किये बिना नेटवर्क क्षमता को बढ़ाने का अवसर है।इसके लिए हम 2G के कुछ उच्च गुणवत्ता वाले स्पेक्ट्रम को रीफ्रेम कर रहे हैं। यह हमें हमारे नेटवर्क पर 4G अनुभव को बिलकुल अलग बनाने में मदद कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि भारती एयरटेल ने 10 सर्किलों में 900 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को मुक्त किया है और अगले 3-4 महीनों में रीफ्रेमिंग प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। ओपन सिग्नल की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल का नेटवर्क डाउनलोड स्पीड, गेमिंग अनुभव और वीडियो अनुभव के मामले में सबसे बढ़िया है।
Source: Dainik Bhaskar November 17, 2020 13:07 UTC