बीएमडब्ल्यू मोटोराड इंडिया (BMW Motorrad India) ने ग्राहकों को झटका देते हुए अपनी BMW G 310 R और G 310 GS मोटरसाइकिलों महंगा कर दिया है। कंपनी ने इन बाइक्स की कीमतों को 10,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। बढ़ी कीमतों के बाद अब BMW G 310 R की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.60 लाख रुपये हो गई है। वहीं, BMW G 310 GS की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 3 लाख रुपये हो गई है।
Source: Navbharat Times August 10, 2021 10:07 UTC