बीजेपी ने सोमवार को दावा किया कि हावड़ा जिले में पार्टी के एक समर्थक को ‘जय श्री राम' बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मार डाला. पुलिस ने 43 साल के समतुल डोलोई की मौत की पुष्टि की है जिसका शव अमता थाना क्षेत्र के सरपोता गांव में खेत में मिला. भाजपा की हावड़ा ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष अनुपम मलिक ने दावा किया कि डोलोई उनकी पार्टी का समर्थक था और ‘जय श्री राम' बोलने पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने उसकी हत्या कर दी. वहीं पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके लोगों को तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने मारा है. इसके बाद ममता सरकार ने केन्द्र को पत्र लिख कर कहा है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद झड़प की छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन स्थिति ‘नियंत्रण में' है.
Source: NDTV June 11, 2019 01:52 UTC