Sri Lanka vs Bangladesh ICC World Cup 2019 Expected Playing 11: ये है श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन - News Summed Up

Sri Lanka vs Bangladesh ICC World Cup 2019 Expected Playing 11: ये है श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन


Sri Lanka vs Bangladesh ICC World Cup 2019 Expected Playing 11: ये है श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवननई दिल्‍ली, जेएनएन। ICC Cricket World Cup 2019: पिछला मैच बारिश से रद्द होने के चलते सुस्‍ता रहे श्रीलंकाई खिलाड़ी मंगलवार 11 जून को बांग्‍लादेश के खिलाफ धुआंधार प्रदर्शन करने के लिए बेताब हैं। वर्ल्‍ड कप 2019 का यह 16वां मैच ब्रिस्‍टल के ब्रिस्‍टल काउंटी ग्राउंड पर खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह चौथा मैच है, जबकि दोनों के बीच यह पहला मुकाबला होगा। श्रीलंकाई टीम एक मैच जीत और एक हार के 2 अंक पाकर प्‍वाइंट्स टैली में पाचवें स्‍थान पर है। बांग्‍लादेश के साथ होने वाले मुकाबले में श्रीलंका के स्‍टार बॉलर नुवान प्रदीप चोट के चलते नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जेफ्री वेंडरसी को शामिल किया जा सकता है।पहला मैच हारकर वर्ल्‍ड अभियान की शुरुआत करने वाली श्रीलंकन टीम पाकिस्‍तान के साथ मैच रद्द होने से मिले आधे अंकों के कारण राहत जरूर मसूसस कर सकती है लेकिन उसे अपने गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत बनाए रखने की जरूरत होगी। श्रीलंकाई स्‍टार गेंदबाज नुवान प्रदीप के पिछले मैच में चोटिल होने से टीम के लिए तेज गेंदबाजी आक्रमण में मलिंगा का साथ देने के लिए टीम को मजबूत गेंदबाज को शामिल करला होगा।कप्‍तान दिमुथ करुणारत्‍ने प्रदीप की जगह जेफ्री वेंडरसी को शामिल कर सकते हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टीम का बॉलिंग आक्रमण पूरी तरह से नतमस्‍तक दिखाई दिया था। शीर्ष गेंदबाज लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, इसुरु उदाना बुरी तरह से पिटे थे। यह गेंदबाज उस मैच में न्‍यूजीलैंड का कोई भी विकेट हासिल नहीं कर सके थे। मंगलवार को बांग्‍लादेश के खिलाफ भी गेंदबाजों की बेहतरीन परफार्मेंस ही बल्‍लेबाजों को रोक सकेगी।श्रीलंकाई टीम का बल्‍लेबाजी आक्रमण चिंता का सबब बना हुआ है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ हुए मैच में बल्‍लेबाज ताश के पत्‍तों की तरह ढहते दिखे थे। सिर्फ कप्‍तान दिमुथ करुणारत्‍ने ही 50 रनों का आंकड़ा पार कर सके थे। अफगानिस्‍तान के साथ हुए मैच में शीर्ष क्रम के बल्‍लेबाजों ने अच्‍छी शुरुआत की लेकिन मध्‍यक्रम इसे अच्‍छे स्‍कोर तक नहीं पहुंचा सका था। मध्‍यक्रम के बल्‍लेबाजों का आउट आफ फार्म श्रीलंका के लिए कुशल संकेत नहीं है। पिछले मैच में कुशल मेंडिस 2 रन बनाकर चलते बने थे। जबकि एंजेलो मेथ्‍यूज और धनंजय डिसिल्‍वा खाता भी नहीं खोल सके थे। बांग्‍लादेश के खिलाफ होने वाले कल के मैच में इन खिलाडि़यों का फार्म में लौटना बेहद जरूरी है।श्रीलंका की संभावित प्‍लेइंग इलेवेनटीम: दिमुथ करुनारत्‍ने (कप्‍तान) , कुशल परेरा (विकेटकीपर), लाहिरू थिरिमाने, कुशल मेंडिस, एंजेलो मैथ्‍यूज, धनंजय डिसिल्‍वा, थिसारा परेरा, इशुरु उदाना, सुरंगा लकमल, लसिथ मलिंगा, जेफ्री वंडरसे।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rizwan Mohammad


Source: Dainik Jagran June 11, 2019 01:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */