बिहार में 2705.35 करोड़ की 989 स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरु: CM ने कहा- तीसरी लहर के लिए भी तैयार हैँ, कोरोना से निपटने में 10 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए - News Summed Up

बिहार में 2705.35 करोड़ की 989 स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरु: CM ने कहा- तीसरी लहर के लिए भी तैयार हैँ, कोरोना से निपटने में 10 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किए


Hindi NewsLocalBiharCM Nitish Kumar Inagurated 989 Projects Worth 2705 Crores, Said We Are Ready For Covid Third Waveबिहार में 2705.35 करोड़ की 989 स्वास्थ्य परियोजनाएं शुरु: CM ने कहा- तीसरी लहर के लिए भी तैयार हैँ, कोरोना से निपटने में 10 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किएपटना 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकइसी कार्यक्रम में CM ने 'दीदी की रसोई' का भी शुभारंभ किया।CM नीतीश कुमार ने आज स्वास्थ्य विभाग की 2705.35 करोड़ की लागत से 989 परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभ किया। पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में CM नीतीश कुमार ने कहा कि जागरूकता, जांच और टीकाकरण, कोरोना संक्रमण से लड़ने का सबसे अचूक जरिया है। नियमित जांच द्वारा संक्रमण के फैलाव को रोका जा सकता है और मास्क का इस्तेमाल सभी को नियमित तौर पर करना जरुरी है।उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए राज्य सरकार दस हजार करोड़ से ऊपर की राशि खर्च कर चुकी है और आगे भी संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सभी जरुरी कदम उठाए जायेंगे। इसी कार्यक्रम में दीदी की रसोई का भी शुभारंभ किया गया।नीतीश कुमार ने क्या कहाCM नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि टेलीमेडिसिन और ई-संजीवनी OPD जैसी सेवाओं की शुरुआत से जनमानस को सुगम तरीके से चिकित्सकीय सलाह और सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संचालित और तैयार की जा रही सुविधाओं से राज्य के किसी भी नागरिक को उपचार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पतालों में कचरा निष्पादन को लेकर किया गया निर्णय अस्पतालों की तस्वीर बेहतर करने में मदद करेगा और इससे संस्थानों को अतिरिक्त राजस्व की भी प्राप्ति होगी।CM ने स्वास्थय में हो रहे कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि स्वास्थ्य विभाग और जीविका के तत्वावधान में राज्य के 40 स्वास्थ्य संस्थानों में “दीदी की रसोई” काम कर रही है। स्वच्छ, पौष्टिक और कम कीमत में मरीजों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण आहार अब अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। “6 माह 6 करोड़” टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभाग संकल्पित है और 9 अगस्त तक करीब 3 करोड़ लोगों को टीकाकृत किया जा चुका है। बिहार देश का पहला राज्य है जिसने 3 लाख मरीजों को टेलीमेडिसिन सुविधा द्वारा चिकित्सीय सलाह एवं उपचार उपलब्ध कराया है।मंगल पांडेय ने क्या कहाइस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में 122 स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं। सरकार ने 5000 डी-टाइप ऑक्सीजन सिलिंडर की खरीदारी की है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों की 6500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। राज्य के अस्पतालों को 169 पोर्टेबल एक्सरे मशीन भी उपलब्ध कराई गई है। 16 स्वास्थ्य संस्थानों में सीटी स्कैन की सुविधा अब उपलब्ध है।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 14:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */