जांच में हुआ खुलासा, हनुमानगढ़ की फैक्ट्री में खाली पव्वे, ढक्कन और लेबल बरामद - Dainik Bhaskar - News Summed Up

जांच में हुआ खुलासा, हनुमानगढ़ की फैक्ट्री में खाली पव्वे, ढक्कन और लेबल बरामद - Dainik Bhaskar


Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarInvestigation Revealed, Empty Paves, Lids And Labels Recovered In Hanumangarh Factoryहनुमानगढ़ में मिली श्रीगंगानगर की शराब फैक्ट्री की ब्रांच: जांच में हुआ खुलासा, हनुमानगढ़ की फैक्ट्री में खाली पव्वे, ढक्कन और लेबल बरामदश्रीगंगानगर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकहनुमागनढ़ की अवैध शराब फैक्ट्रपिछले दिनों श्रीगंगानगर के गांव साधुवाली में मिली अवैध शराब फैक्ट्री की एक ब्रांच हनुमानगढ़ टाउन के गुरुसर में भी चल रही थी।श्रीगंगानगर की फैक्ट्री की जांच शुरू की गई तो आबकारी विभाग के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे जिसमें फैक्ट्री की एक ब्रांच हनुमानगढ़ में होने की जानकारी मिली। इस पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। पूरी जानकारी जुटाई गई और जैसे ही हनुमानगढ़ की फैक्ट्री की पुख्ता जानकारी सामने आई विभाग ने कार्रवाई कर वहां से सामान जब्त कर लिया।हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर की टीम ने की संयुक्त कार्रवाईपुख्ता जानकारी के आधार पर श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। श्रीगंगानगर ग्रामीण के आबकारी निरीक्षक मनीष पारीक, जयदयाल यादव, आशीष स्वामी और हनुमानगढ़ टाउन के आबकारी निरीक्षक वेदप्रकाश और उनकी टीम ने दबिश देकर मौके से शराब की पैकिंग में उपयोग होने वाला सामान जब्त किया।यह सामान किया जब्तकार्रवाई में तीन जेरीकेन में भरा करीब 150 लीटर स्प्रिट, 2127 ढक्कन, 1424 खाली पव्वे, 45 खाली कार्टून, ड्रम और 2622 लेबल मिले। हनुमानगढ आबकारी थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।


Source: Dainik Bhaskar August 10, 2021 14:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */