Hindi NewsLocalBiharCorona Positive Cases Decreases In Bihar; Bihar Corona Latest NewsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपबिहार में 2% से कम हुई संक्रमण दर: 24 घंटे में 92,173 कोरोना टेस्ट में 1,785 पॉजिटिव मिले, प्रदेश में अब कुल 24,809 एक्टिव केसपटना 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकसांकेतिक तस्वीर।कोरोना की दूसरी लहर में हर तरफ हाहाकार मचा हुआ था। लोगों के मन में डर था। लेकिन, बिगडे़ हालात सुधरने लगे हैं। कोरोना का प्रकोप बिहार में कम होने लगा है। शुक्रवार को पूरे बिहार में 92 हजार 173 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया। इसमें मात्र 1785 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। यानी संक्रमण दर 1.97% रह गई है।नए पॉजिटिव केसों को मिलाकर अब कुल 24 हजार 809 केस पूरे बिहार में एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग का आंकड़ा बताता है कि कोरोना से पीड़ित 6 लाख 72 हजार 868 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। राज्य में मरीजों के रिकवरी का प्रतिशत 95.76 है।सभी 38 जिलों में एक्टिव केस, राजधानी में सबसे ज्यादाकोरोना के मामले में भले ही कमी दिख रही है, लेकिन राज्य का एक भी जिला अब तक इसके प्रकोप से फ्री नहीं हुआ है। एक्टिव केस अभी भी सभी जिलों में है। इसमें नंबर एक पर राजधानी है। पटना में कुल 238 नए केस मिले हैं। जबकि, दूसरे नंबर पर बेगूसराय जिला है। यहां 129 नए केस मिले हैं। तीसरे नंबर पर गोपालगंज जिला है, वहां 98 नए केस मिले हैं। सबसे कम केस कैमूर जिले में मिला है। यहां 5, इसके बाद नवादा में 6, शेखपुरा में 7 और भोजपुर जिले में 9 नए केस मिले हैं।26,312 लोगों को पहला तो 3,858 लोगों को लगा वैक्सीन का दूसरा डोजराज्य स्वास्थ्य समिति के अनुसार शुक्रवार को पूरे बिहार में 30 हजार 170 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। इसमें 26 हजार 312 लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। जबकि, 3 हजार 858 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। बिहार में अब तक 1 करोड़ 2 लाख 90 हजार 502 लोगों को कोरोना से बचाव की पहली डोज दी गई है। जबकि, 19 लाख 68 हजार 32 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है।
Source: Dainik Bhaskar May 29, 2021 02:03 UTC