बिहार के 12 जिलों में आयी बाढ़ के कारण अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है और 26 लाख 79 हजार 936 लोग प्रभावित हुए है. आपदा प्रबंधन विभाग से मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के 12 जिलों शिवहर, सीतामढी, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं कटिहार में अब तक 33 लोगों की मौत होने के साथ 26 लाख 79 हजार 936 लोग प्रभावित हुए है .बिहार में बाढ़ के कारण मरने वाले लोगों में सीतामढ़ी के 11, अररिया के नौ, शिवहर के सात, किशनगंज के चार और सुपौल दो लोग शामिल हैं . बिहार के बारह जिलों में बाढ़ का कहर, अबतक 25 लोगों की मौत, 25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावितबाढ़ प्रभावित इलाके में राहत एवं बचाव कार्य के लिये एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 26 टीमों और 796 मानव बल को लगाया गया है व 125 मोटरबोट का इस्तेमाल किया जा रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना से बाल्मीकिनगर तक गंडक नदी के संवेदनशील तटबंधों का हवाई सर्वेक्षण किया. बिहार में बाढ़ का कहर: पिछले चार दिनों में 32 लोगों की मौत, 18 लाख से ज्यादा प्रभावितउन्होंने इसके बाद पश्चिम चम्पारण जिले के चनपटिया, नरकटियागंज तथा पूर्वी चम्परण जिला के रमगढ़वा, सुगौली एवं बंजरिया इलाकों का भी हवाई सर्वेक्षण किया.
Source: NDTV July 17, 2019 00:00 UTC