मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बारिश से उत्पन्न स्थिति की जानकारी प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने पूर्वानुमान जताया कि बिहार के अधिकतर इलाकों में अगले 48 घंटे तक मध्यम से भारी बारिश होगी और स्थिति तीन अक्टूबर के बाद सामान्य होगी. पटना के घरों में बारिश का पानी घुसने पर तेजस्वी यादव बोले- क्या यही नीतीश कुमार का 'ठीके तो है' ब्रांड है? भारतीय मौसम विज्ञान के पटना स्थित कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल सुबह 8.30 बजे से आज सुबह 8.30 बजे तक वैशाली जिला के जन्दाहा में 230.2 मिलीमीटर, नवादा जिला के रजौली में 222.4 मिलीमीटर, समस्तीपुर जिला के रोसडा में 175.0 मिलीमीटर, गया जिला के टेकारी में 170.2 मिलीमीटर, वैशाली जिला के गोरौल में 158.2 मिलीमीटर, भागलपुर शहर में 134.3 मिलीमीटर, सुपौल जिला के बसुवा में 132.4 मिलीमीटर, पटना जिला के श्रीपालपुर में 123.2 मिलीमीटर, भागलपुर जिला के बिहपुर में 115.4 मिलीमीटर, नवादा जिला के हिसुआ में 110.0 मिलीमीटर, बेगुसराय जिला के खोदावनपुर में 106.4 मिलीमीटर और भागलपुर जिला के सबौर में 102.2 वर्षा रिकार्ड की गयी. यूपी में भारी बारिश का कहर जारी: 24 घंटों में 50 से ज्यादा लोगों की मौत, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलानभारतीय मौसम विज्ञान के प्रतिनिधि ने अगले 48 घंटे के पूर्वानुमान में बताया कि मध्य बिहार, पूर्वी बिहार, उत्तर पूर्वी बिहार एवं दक्षिण पूर्वी बिहार में वर्षा की स्थिति बनी रहेगी.
Source: NDTV September 28, 2019 18:11 UTC