1 /6 75 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावितबिहार कोरोना से ही नहीं, बाढ़ से भी जूझ रहा है। जिंदगियां अस्त-व्यस्त हो चुकी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के 16 जिलों में 75 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हो चुकी है। जबकि 25 लोगों की मौत हुई। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। हर जगह पानी-पानी है। लोग तटबंध के ऊपर तिरपाल लगाकर रहने को मजबूर हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला के पैरों की तस्वीर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि फोटो दरभंगा के कुशेश्वरस्थान की है। इस फोटो ने बहुत से लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
Source: Navbharat Times August 17, 2020 05:58 UTC