MS Dhoni के संन्यास पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर वीडियो किया शेयर - News Summed Up

MS Dhoni के संन्यास पर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर वीडियो किया शेयर


नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 26 घंटे से ज्यादा समय के बाद अपने साथी क्रिकेटर और कप्तान रहे महेंद्र सिंह धौनी को नई पारी की शुभकामनाएं दी हैं। शनिवार 15 अगस्त को सोशल मीडिया के जरिए धौनी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। इसके बाद उनको नए सफर पर जाने के लिए बधाईयां मिलनी शुरू हो गई थीं, लेकिन सभी इंतजार था कि युवराज सिंह क्या बोलेंगे? Enjoyed lifting the 2007 and 2011 WC trophies together for our country and our many partnerships on the field. My best wishes to you for the future 👍 pic.twitter.com/2g3tgTsLfn — Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) August 16, 2020युवराज सिंह ने धौनी के साथ संन्यास लेने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को भी इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं। युवी ने रैना के संन्यास पर लिखा, "सुरेश ब्वॉय! मुझे लगा आप में अभी भी खेलने का माद्दा है! लेकिन फिर भी तुमने भारत के लिए महत्वपूर्ण समय में कुछ अहम पारियां खेली हैं। विशेष रूप वर्ल्ड कप क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमारी बड़ी साझेदारी!


Source: Dainik Jagran August 17, 2020 05:49 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */