Dainik Bhaskar Feb 17, 2019, 12:26 PM ISTबिहार के सीवान में पिकअप और ट्रक की टक्कर, 7 की मौतआगरा में स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, 5 की मौत 6 की हालत गंभीरआगरा/सीवान. उत्तरप्रदेश और बिहार में हुए दो सड़क हादसों में 12 लोगों की मौत हो गई। 15 लोग घायल है। पहला हादसा शनिवार रात करीब 12 बजे बिहार के सीवान जिले में हुआ। इसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। नौ लोग जख्मी हुए हैं। दूसरा हादसा उत्तरप्रदेश में आगरा जिले के शाहगंज इलाके में हुआ। यहां शनिवार तड़के स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर घायल हैं।सीवान एएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि पिकअप सवार सभी लोग तिलक चढ़ाकर लौट रहे थे। सभी मृतक और घायल गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव के रहने वाले हैं। उधर, शाहगंज हादसे के बारे में पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए लोगों को आगरा के मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग कानपुर के नौबस्ता के रहने वाले हैं और आपस में रिश्तेदार हैं। वे राजस्थान के दौसा स्थित बालाजी मंदिर से लौट रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं, एक बच्चा और एक पुरुष है।
Source: Dainik Bhaskar February 17, 2019 04:55 UTC