बिहार के जमुई में PM मोदी ने मांगा और समय, कहा- कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वो हम 5 साल में कैसे कर पाते - News Summed Up

बिहार के जमुई में PM मोदी ने मांगा और समय, कहा- कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वो हम 5 साल में कैसे कर पाते


पीएम मोदी ने जमुई (PM Modi In Jamui) में कहा कि 'कांग्रेस जो 70 साल में नहीं कर पाई, वो हम 5 साल में कैसे कर पाते? बता दें कि पीएम मोदी जब पहले चुनाव प्रचार के लिए जाते थे तो कहते थे कि कांग्रेस को आपने 70 साल दिए हमें सिर्फ 60 महीने दीजिए, लेकिन पीएम मोदी ने अब और समय की मांग की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पांच साल में बहुत काम अधूरा रह गया है, जिसे पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की कोशिश है कि आपके जीवन को हर तरह से सुगम बनाया जाए. पीएम मोदी ने कहा कि NDA सरकार द्वारा बिहार में कनेक्टिविटी पर बहुत जोर दिया जा रहा है.


Source: NDTV April 02, 2019 11:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */