खास बातें बाल कल्याण योजनाओं के लिए बजट बढ़ाने की मांग गैर सरकारी संगठनों ने कहा- बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार निर्मला सीतारमण आगामी शुक्रवार को बजट पेश करेंगीभारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आगामी शुक्रवार को बजट पेश करेंगी. अब बाल अधिकारों की रक्षा के लिए काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों (NGO) ने सरकार से बजट में बाल कल्याण के लिए आवंटन बढ़ाने की मांग की है. इन संगठनों का कहना है कि सरकार को बजट में बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए और साथ ही शहरी इलाकों के वंचित बच्चों के लिए प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए. इस नई योजना के लिए बजट आवंटन 2018-19 में 34,000 करोड़ रुपये है जो एसएसए के लिए समान वित्त वर्ष में मांगी गई राशि से भी कम है. एक अन्य बाल अधिकार एनजीओ सेव द चिल्ड्रन ने सरकार का ध्यान शहरी वंचित बच्चों की ओर दिलाया है.
Source: NDTV July 04, 2019 05:26 UTC