Dainik Bhaskar May 02, 2019, 03:32 AM ISTटूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल का पहला लेग बार्सिलोना के होमग्राउंड कैम्प नाऊ पर खेला गयाबार्सिलोना के लिए कप्तान लियोनल मेसी ने दो और लुईस सुआरेज ने एक गोल कियाचैम्पियंस लीग में बार्सिलोना के 500 गोल पूरे, लिवरपूल के खिलाफ होमग्राउंड पर पहली जीत मिलीखेल डेस्क. चैम्पियंस लीग के दूसरे सेमीफाइनल के पहले लेग में बार्सिलोना ने लिवरपूल को 3-0 से हराया। बार्सिलोना ने पहली बार अपने होमग्राउंड कैम्प नाऊ पर लिवरपूल को शिकस्त दी। उसके लिए कप्तान लियोनल मेसी ने दो और लुईस सुआरेज ने एक गोल किया। मेसी ने मैच में दूसरा गोल करने के साथ ही बार्सिलोना के लिए अपने 600 गोल पूरे कर लिए। दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल का दूसरा लेग लिवरपूल के होमग्राउंड एनफील्ड एरीना पर 7 मई को खेला जाएगा।सुआरेज ने 26वें मिनट में पहला गोल किया। इस सीजन में यह उनका पहला गोल था। उन्होंने चैम्पियंस लीग में बार्सिलोना का 500वां गोल किया। इसके बाद कप्तान लियोनल मेसी ने दूसरा गोल 75वें मिनट में किया। यह लिवरपूल के खिलाफ तीन मुकाबलों में उनका पहला गोल था। मेसी ने 82वें मिनट में दूसरा गोल किया।मेसी ने चैम्पियंस लीग में 112 गोल किएगोल टूर्नामेंट 112 चैम्पियंस लीग 3 यूएफा सुपर कप 5 फीफा क्लब वर्ल्ड कप 417 ला लिगा 50 स्पैनिश कप 13 स्पैनिश सुपर कप14 साल पहले 1 मई को ही मेसी ने बार्सिलोना के लिए पहला गोल किया थामेसी ने इस मैच में 600वां गोल किया। उन्होंने 14 साल पहले 1 मई को ही बार्सिलोना के लिए अपना पहला गोल किया था। चैम्पियंस लीग में इंग्लैंड के क्लब के खिलाफ 33 मैच में उनके 26 गोल हो गए। उन्होंने किसी एक देश के क्लब के खिलाफ सबसे ज्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी की। इससे पहले युवेंटस के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जर्मनी के क्लबों के खिलाफ 26 गोल किए हैं।⚽️1⃣ First goal for Barcelona ... May 1st 2005⚽️6⃣0⃣0⃣ Six hundredth goal for Barça ... May 1st 2019#UCL pic.twitter.com/lR4TcPD2Qn — UEFA Champions League (@ChampionsLeague) May 1, 2019मेसी इंग्लैंड के तीन क्लबों के खिलाफ गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ीमेसी ने इस सीजन में इंग्लैंड के तीन क्लबों के खिलाफ गोल किया। वे एक ही सीजन में ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने लिवरपूल से पहले टॉटेनहैम हॉटस्पर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ गोल किया था। मेसी से पहले जर्मनी के थॉमस मुलर ऐसा कर चुके हैं। उन्होंने 2013-14 सीजन में आर्सेनल, मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाइटेड के खिलाफ गोल किया था।लिवरपूल 14 प्रयासों के बावजूद गोल नहीं कर सकाटीम गोल के प्रयास कॉर्नर बॉल पजेशन पास पासिंग एक्यूरेसी यलो कार्ड बार्सिलोना 11 3 48% 558 82% 3 लिवरपूल 14 5 52% 600 81% 1बार्सिलोना ने लिवरपूल को 12 साल बाद हरायाबार्सिलोना ने लिवरपूल को 12 साल बाद हराया। पिछली बार 2007 में उसे जीत मिली थी। वह मैच लिवरपूल के होमग्राउंड पर खेला गया था। दोनों टीमों के बीच अब तक हुए नौ मुकाबलों में बार्सिलोना की यह तीसरी जीत है। उसे तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। जबकि, तीन मुकाबले ड्रॉ रहे।लिवरपूल को 10 मैच के बाद हार मिलीबार्सिलोना की टीम लगातार 23वें मुकाबले में नहीं हारी। वहीं, लिवरपूल के 10 मैच में अजेय रहने का क्रम यहां टूट गया। इस सीजन में विपक्षी टीम के मैदान पर लिवरपूल की यह चौथी और नॉकआउट राउंड में पहली हार है। उसे ग्रुप दौर में तीन बार हार का सामना करना पड़ा था। लिवरपूल 2005 से चैम्पियन नहीं बनी है। वहीं, बार्सिलोना ने पिछला खिताब 2015 में जीता था।लिवरपूल टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार 3-0 से हारालिवरपूल की चैम्पियंस लीग में संयुक्त रूप से यह दूसरी बड़ी हार है। इससे पहले अक्टूबर 2014 में उसे स्पेन के ही क्लब रियाल मैड्रिड ने 3-0 से हराया था। इस सीजन में 11 मैच में उसकी यह चौथी हार है।
Source: Dainik Bhaskar May 01, 2019 18:32 UTC