मुंबई में रविवार रात 11:30 बजे से सोमवार सुबह 5:30 बजे तक 2.48 इंच बारिश हुईमध्यप्रदेश, गुजरात समेत 10 राज्यों में 4 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का अलर्टदिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, स्कूलों की छुटि्टयां 6 जुलाई तक बढ़ींDainik Bhaskar Jul 01, 2019, 03:26 PM ISTमुंबई/सूरत/दिल्ली. महाराष्ट्र में शुक्रवार से शुरू हुई बारिश का दौर सोमवार को भी जारी है। मुंबई में तेज बारिश के बाद माटुंगा, सायन, दादर ईस्ट-वेस्ट समेत कई उपनगरीय इलाकों में पानी भर गया। रेलवे ट्रैक पर जलभराव से लोकल ट्रेन सेवा पर असर पड़ा है। रेलवे ने सोमवार को 13 ट्रेनों को रद्द कर दिया। उधर, गुजरात के वलसाड जिले में 10 घंटे में 9 इंच बारिश हुई।मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, ओडिशा, गोवा, तेलंगाना, केरल, तटीय कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 4 जुलाई तक भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दूसरी तरफ दिल्ली और हरियाणा में गर्मी कहर जारी है। दिल्ली में आठवीं तक के बच्चों की गर्मी की छुट्टी 1 सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई।स्काईमेट के मुताबिक, मुंबई में रविवार रात 11:30 से सोमवार सुबह 5:30 बजे तक यानी 6 घंटे में 63 मिमी (2.48 इंच) पानी बरसा। महानगर की पश्चिम लाइन पर पानी भरने से ट्रेन सर्विस पर असर पड़ा। पालघर में ट्रैक पानी में डूब गया। मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 4 दिनों में यानी 30 जून तक मुंबई शहर (कोलाबा) में 540 मिमी, जबकि उपनगर में (सांताक्रुज) में 505 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।गुजरात: वलसाड में 10 घंटे में 9 इंच बारिशदक्षिण गुजरात के वलसाड में लगातार भारी बारिश से हालात खराब हैं। रविवार को जिले के कपराडा में 10 घंटे में 10 इंच और वलसाड-वापी में नौ-नौ इंच बारिश हुई।सूरत में रविवार को दो इंच से ज्यादा बारिश से रात तक कई इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटे में नवसारी, नर्मदा, तापी और सूरत जिलों में भारी बारिश होगी।मध्यप्रदेश में 7 सेमी तक बारिशमानसून 24 जून को प्रदेश में दस्तक देने के बाद मेहरबान है। अब तक 7.03 सेमी बारिश हो चुकी है। रविवार को भी प्रदेश के 15 से ज्यादा शहरों में पानी बरसा। सबसे ज्यादा 11.56 सेमी बारिश रायसेन में हुई। भोपाल में 2.2 सेमी, सीहोर में 1.2 सेमी, गुना में 3.7 सेमी बारिश हुई। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि गुजरात और उससे सटे इलाकों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बन गया था। इसे अरब सागर से नमी मिली। इस कारण बारिश का दौर पूरे प्रदेश में जारी है।दिल्ली: गर्मी से राहत नहीं, बच्चों की छुट्टियां बढ़ाई गईं
Source: Dainik Bhaskar July 01, 2019 03:46 UTC