और पढ़ेंमंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कई डिग्री कम रहा. अनुमान है कि बुधवार को भी गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और आसमान में बादल बने रहेंगे. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे बजे तक अलग-अलग इलाकों में बारिश दर्ज की गई. वहीं पालम और रिज इलाके में 2.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि आयानगर में 2.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
Source: NDTV April 08, 2026 05:45 UTC