जागरण संवाददाता, आगरा। शहर में मंगलवार को मौसम एक बार फिर पलट गया। रात में तेज हवा के साथ वर्षा के बाद सुबह बादल छाए रहे। दोपहर में पहले आंधी आई और फिर शहर से देहात तक वर्षा हुई। आंधी में अनेक स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं। रात में शहर में वर्षा हुई, जबकि बाह-पिनाहट में ओले पड़े। मौसम में आए इस बदलाव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया।बुधवार को सुबह बूंदाबांदी और बादल छाए मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को तेज हवा और गरज के साथ बौछार पड़ने या वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार की सुबह बूंदाबांदी भी हुई। ठंडी हवाओं से मौसम में बदलाव देखा गया। इससे पहले शहर में सोमवार-मंगलवार की रात करीब एक बजे तेज हवा के साथ वर्षा हुई। सुबह बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें तेजी नहीं थी।दोपहर दो बजे आ ई आंधी दोपहर दो बजे के बाद बादल उमड़ आए। दोपहर 2:30 बजे के करीब आंधी आई। इससे धूल के गुबार छा गए। इससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद करीब एक घंटे से अधिक समय तक हल्की वर्षा व बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवा चलती रही, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात 9:30 बजे के करीब फिर वर्षा शुरू हो गई। पिनाहट में ओले पड़े। बेमौसम वर्षा और ओले पड़ने से किसानों की फसल खराब हो रही है।तापमान में भी दिखा अंतर मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस काम और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक 2.7 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई।
Source: Dainik Jagran April 08, 2026 05:45 UTC