बांग्लादेश / सरकार ने कहा- ईद पर भारत से पशुओं की तस्करी नहीं होने देंगे, हमारे पास पर्याप्त मवेशी - News Summed Up

बांग्लादेश / सरकार ने कहा- ईद पर भारत से पशुओं की तस्करी नहीं होने देंगे, हमारे पास पर्याप्त मवेशी


पशुपालन राज्यमंत्री खासरू की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई, इसमें यह निर्णय लिया गयाइसका मकसद देश के पशु व्यापारियों के हितों की रक्षा करना और उन्हें उचित मूल्य दिलवाना है2018 में बांग्लादेश ने भारत से 92,000 मवेशी मंगवाए थे जबकि पहले यह संख्या 20 लाख 50 हजार थीDainik Bhaskar Jul 17, 2019, 09:55 PM ISTढ़ाका. बांग्लादेश ने ईद के मौके पर स्थानीय किसानों और व्यापारियों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत से पशुओं की तस्करी पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मत्स्यन एवं पशुपालन राज्यमंत्री मोहम्मद अशरफ अली खान खासरू की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यह निर्णय लिया गया।मंत्रालय के अनुसार- वर्तमान में बांग्लादेश में संभावित मांग की तुलना में मवेशियों की संख्या अधिक है। ऐसा अनुमान है कि इस बार ईद पर एक करोड़ 10 लाख पशुओं की बलि दी जाएगी, जबकि देश में पशुओं की संख्या इससे कहीं अधिक है। सरकार ईद के दौरान पशुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी।रिपोर्ट के मुताबिक- कानूनी और गैरकानूनी तरीके से सीमा पार से होने वाली पशुओं की तस्करी पर ईद तक पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी ताकि देश के पशु विक्रेताओं के हित सुरक्षित रहें। अधिकारियों का दावा है कि बांग्लादेश ने मांस उद्योग में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है। इसके बाद भारत से पशुओं की खरीद-फरोख्त में कमी आई है। बांग्लादेश ने 2018 में भारत से 92,000 मवेशी मंगवाए थे जबकि पहले यह संख्या 20 लाख 50 हजार प्रतिवर्ष थी।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 16:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */