Arjun Rampal गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर आए नजर, प्रेग्नेंट हैं Gabriella - News Summed Up

Arjun Rampal गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर आए नजर, प्रेग्नेंट हैं Gabriella


Arjun Rampal गर्लफ्रेंड Gabriella Demetriades के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर आए नजर, प्रेग्नेंट हैं Gabriellaनई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) अपनी गर्भवती गर्लफ्रेंड गेब्रिएला देमेत्रियडेस (Gabriella Demetriades) के साथ हिंदुजा अस्पताल के बाहर स्पॉट किए गएl अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गर्भवती है और वह जल्द मां बनने वाली हैंl इसके चलते अर्जुन रामपाल अपनी गर्लफ्रेंड का खास ध्यान रख रहे हैंlगेब्रिएला देमेत्रियडेस एक दक्षिण अफ्रीका की सुपर मॉडल रही हैंl उन्होंने गर्भवती होने की घोषणा सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की थीlहाल ही में गेब्रिएला देमेत्रियडेस के माता-पिता भारत आए हैl गेब्रिएला देमेत्रियडेस के पिता क्यरी देमेत्रियडेस ने अपनी एक फोटो शेयर की हैl इसमें वह पत्नी के साथ नजर आ रहे है और दोनों अर्जुन और गेब्रिएला के साथ लंच करते नजर आ रहे हैंl अब कहा जा रहा है कि गेब्रिएला देमेत्रियडेस जल्द मां बननेवाली हैl इसलिए उन्हें हिंदुजा अपस्ताल में डिलीवरी के लिए एडमिट किया गया हैंlगेब्रिएला देमेत्रियडेस को फिल्म पलटन में देखा गया थाl इस फिल्म का निर्देशन जे पी दत्ता ने किया थाl इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सोनू सूद, गुरमीत चौधरी और हर्षवर्धन राणे की अहम भूमिका थीl आपको बता दे कि अर्जुन और गेब्रिएला ने अभी शादी नहीं की हैl दोनों सालभर से रिलेशनशिप में हैं और लिव-इन में रह रहे हैं। अर्जुन ने अपनी पत्नी मेहर को पिछले वर्ष मई में ही तलाक़ दिया था। दोनों की शादी करीब 20 साल चली थी।यह भी पढ़ें: Priyanka Chopra का जन्मदिन मनाने Jabariya Jodi का प्रमोशन छोड़ Parineeti Chopra पहुंची अमेरिकामेहर से अर्जुन के मायरा और माहिका नामक दो बेटियां हैं। गैब्रिएला ने मिस इंडियन प्रीमियर लीग बॉलीवुड 2009 में भाग लिया था और वो FHM की 100 Sexiest Women In The World की लिस्ट में भी चुनी गई हैं।Posted By: Rupesh Kumar


Source: Dainik Jagran July 17, 2019 16:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */