बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में लापरवाही को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने जमशेदपुर के सब्जी बाजार को 10 बजे बंद करा दिया।बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग के पालन में लापरवाही को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने जमशेदपुर के सब्जी बाजार को 10 बजे बंद करा दिया।हजारीबाग में क्वारैंटाइन सेंटर का विरोध करने पर 11 लोगों पर केस, पांच लोग गिरफ्तार, यहां दूसरा संक्रमित मिलारिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के संदिग्ध की शनिवार को मौत हुई, परिजन ने लापरवाही का आरोप लगायादैनिक भास्कर Apr 05, 2020, 03:40 PM ISTरांची/धनबाद/जमशेदपुर. झारखंड में रविवार को कोरोना संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया। यह महिला बोकारो के चंद्रपुरा की रहने वाली है, जो पति और अन्य लोगों के साथ बांग्लादेश गई थी। ट्रैवेल हिस्ट्री को देखते हुए प्रशासन ने 6 लोगों को क्वारैंटाइन किया है। दूसरी ओर, हजारीबाग में हाईस्कूल महेशरा को क्वारैंटाइन सेंटर बनाने का विरोध कर रहे 11 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरुआत रविवार को की गई। इसके बारे में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर जानकारी दी।झारखंड में सबके खाने की व्यवस्थामुख्यमंत्री हेमंत सोरोन ने ट्वीट कर बताया कि राज्य में कोई भूखा न रहे इसके लिए मुख्यमंत्री दीदी किचन की शुरूआत की गई है। उन्होंने जानकारी दी कि ये सुविधा राज्य के सभी पंचायतों में की गई है। उन्होंने अपील की कि अपने-अपने क्षेत्रों के इन केंद्रों के बारे में जरूरतमंदों को बताएं और कहीं आपको इनके संचालन में कोई कमी दिखे तो हमें बताएं।डॉक्टर्स की लापरवाही से मरीज की मौत का आरोपरिम्स के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार को भर्ती कोरोना के संदिग्ध की शनिवार को मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि संदिग्ध का सैंपल लिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही उसके शव को उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। बताया जा रहा है कि संदिग्ध का शव हॉस्टिल में सेंट्रल इमरजेंसी के बाहर मिला। उधर, मृतक के परिजन ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सही ढंग से इलाज न मिलने पर उनकी जान चली गई। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने लापरवाही के आरोप को नकार दिया।क्वारैंटाइन सेंटर का विरोध करने पर 11 लोगों पर केसहजारीबाग में हाईस्कूल महेशरा को क्वारैंटाइन सेंटर बनाने का विरोध कर रहे 11 ग्रामीणों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बीडीओ रामरतन कुमार वर्णवाल की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। महेशरा गांव के लोग क्वारैंटाइन सेंटर का विरोध कर रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar April 05, 2020 05:18 UTC