खास बातें बांग्लादेश में चक्रवाती 'फोनी' का कहर बांग्लादेश में 14 लोगों की मौत 63 अन्य लोग घायल हो गएभारत के पूर्वी तट पर तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान 'फोनी' (Cyclone Fani) के शनिवार को बांग्लादेश में दस्तक देने के बाद कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए. उल्लेखनीय है कि 2008 में बंगाल की खाड़ी से होकर 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ म्यामां में तबाही मचाने वाले चक्रवाती तूफान नरगिस के बाद से 'फोनी' (Fani) सबसे जोरदार तूफान है. तूफान के दस्तक देने के बाद से देश के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति और इंटरनेट ठप पड़ने की खबरें हैं. डेली स्टार अखबार की खबर में कहा गया है कि खराब मौसम के चलते अधिकारियों को अब तक 12 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं. VIdeo: चक्रवाती तूफान 'फोनी' का कहर
Source: NDTV May 04, 2019 22:41 UTC