खास बातें नीतीश ने की पीएम मोदी की तारीफ मसूद अजहर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने पर की तारीफ लालू यादव पर साधा निशानाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने को लेकर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की और कहा कि यह आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट और ठोस रुख का नतीजा है. नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा, "मैं मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं. चारा घोटाले के मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के मुख्यमंत्रित्व काल को याद करते हुए नीतीश ने कहा कि राज्य में एक परिवार का शासन था, लेकिन कानून का शासन नहीं था. जदयू अध्यक्ष ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा, "हम राज्य के हर कोने में बिजली पहुंचाने में सफल हुए हैं. नीतीश ने कहा, "मैं दिल खोलकर मदद करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं.
Source: NDTV May 04, 2019 22:18 UTC