आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के दौरान बहस के मुद्दे को बदल रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि 'हार रहे हैं और हताश हैं. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से चुनाव लड़ रहे खुर्शीद ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने इस फैले हुए राज्य में रणनीति बनाकर वोट नहीं डाला है, जैसा कि इसने 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में किया था और कई जगहों पर वोट बंटे हुए हैं उन्होंने कहा, "मुस्लिम वोट बिखरे हुए हैं. लेकिन मुस्लिमों ने उस तरह से वोट नहीं किया है जैसा उन्होंने पिछली बार बिहार में किया था. कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्पसंख्यकों को वोट बंटना एक दुखद मामला है. वह जानते हैं कि वह हार रहे हैं और वह हताश हैं.
Source: NDTV May 17, 2019 06:33 UTC