बलरामपुर में पुल निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, मानकों की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा, बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे - News Summed Up

बलरामपुर में पुल निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, मानकों की अनदेखी से ग्रामीणों में गुस्सा, बोले- कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे


Balrampur : उत्तर प्रदेश बलरामपुर जनपद के ग्राम सभा बलुआ-बलुई (बौडिहवा) में निर्माणाधीन पुल को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। करीब ₹88.89 लाख की लागत से बन रहे इस पुल में कथित रूप से निर्माण मानकों की अनदेखी कर सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला उजागर हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में जानबूझकर घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे लागत कम कर धन की बंदरबांट की जा सके। लोगों के मुताबिक पुल में निम्न गुणवत्ता के पतले सरिया लगाए जा रहे हैं, वहीं सीमेंट और गिट्टी का अनुपात भी निर्धारित मानकों से काफी कम रखा जा रहा है। इसके अलावा मानक सामग्री की जगह स्थानीय नदी की बालू का उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े करता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। मजदूरों ने भी संकेत दिए हैं कि उन्हें ऊपर से मिले निर्देशों के अनुसार ही काम करने को कहा जाता है और गुणवत्ता पर सवाल उठाने की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी जाती।ग्रामीणों का यह भी कहना है कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है, ऐसे में यदि पुल का निर्माण इसी तरह लापरवाही और भ्रष्टाचार के साथ किया गया तो आने वाले समय में यह ढांचा ज्यादा दिन टिक नहीं पाएगा और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच हो और दोषी ठेकेदार व अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।यह भी पढ़े : मथुरा नाव हादसा : नौ घंटे की मेहनत के बाद यमुना से बाहर निकल पाई मोटरबोट, 40 KM की रफ्तार से चलाई थी बोट, चालक हिरासत में


Source: Dainik Bhaskar April 11, 2026 04:38 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */