RJD ने भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए उतारा अपना कैंडिडेट, इस नेता के बेटे को मिला टिकट - News Summed Up

RJD ने भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए उतारा अपना कैंडिडेट, इस नेता के बेटे को मिला टिकट


राज्य ब्यूरो, पटना। राजद ने भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकार क्षेत्र, विधान परिषद के उपचुनाव में सोनू कुमार राय को प्रत्याशी घोषित किया है। सोनू राय के पिता लालदास राय भी एमएलसी रह चुके हैं।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राय को प्रत्याशी बनाए जाने की शुक्रवार को घोषणा की। राजद के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने इसकी जानकारी दी।16 अप्रैल को जारी होगी अधिसूचनाविदित हो कि यह सीट पूर्व विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह के त्यागपत्र के उपरांत 16 नवंबर 2025 को रिक्त हुई थी। उपचुनाव के लिए 16 अप्रैल को अधिसूचना जारी की जाएगी।इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उम्मीदवारों के लिए नामांकन करने की अंतिम तिथि 23 अप्रैल निर्धारित की गई है।12 मई को वोटिंगइसके उपरांत 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। इस सीट के लिए मतदान 12 मई को कराया जाएगा।मतदान प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत 14 मई को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 15 मई तक हर हाल में संपन्न कर ली जाएगी।यह भी पढ़ें- भोजपुर-बक्सर MLC सीट पर उपचुनाव का एलान; आयोग ने जारी किया पूरा कार्यक्रम, JDU नेता ने दिया था इस्‍तीफा


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 04:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */