Dainik Bhaskar Jan 26, 2020, 07:02 PM ISTबॉलीवुड डेस्क. शाहरुख खान ने रियलटी शो 'डांस प्लस 5' के रिपब्लिक डे स्पेशल एपिसोड में शिरकत की। उन्होंने अपने निजी जीवन की खास बात शेयर की। किंग खान ने कहा कि उनके बच्चों का धर्म हिन्दुस्तान है। शाहरुख का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।हम इंडियन ही हैं यार : वीडियो में शाहरुख कह रहे हैं - "हमने कोई हिन्दू-मुसलमान की बात ही नहीं की। मेरी बीवी हिन्दू है, मैं मुसलमान हूं और मेरे जो बच्चे हैं, वो हिन्दुस्तान हैं। जब वे स्कूल गए तो उनके स्कूल फार्म में भरना पड़ा कि रिलीजन क्या है। जब मेरी बेटी छोटी थी, उसने मुझसे एक बार पूछा भी कि पापा हमारा रिलीजन क्या है। मैंने उससे कहा कि हम इंडियन ही हैं यार, कोई रिलीजन नहीं है और होना भी नहीं चाहिए।"बच्चों को दिए अलग नाम : शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था- मैंने अपने बेटे और बेटी को ऐसे नाम दिए, जो सामान्य हैं। ये नाम पूरे देश में और हर धर्म लोगों के द्वारा माने जा सकते हैं - आर्यन और सुहाना। खान मैंने हटा दिया गया है।
Source: Dainik Bhaskar January 26, 2020 12:32 UTC