बच्‍चों को बनाकर खिलाएं आलू के ये टेस्टी क्रिस्पी रवा फिंगर्स - News Summed Up

बच्‍चों को बनाकर खिलाएं आलू के ये टेस्टी क्रिस्पी रवा फिंगर्स


How to make: बच्‍चों को बनाकर खिलाएं आलू के ये टेस्टी क्रिस्पी रवा फिंगर्सएक पैन में दो कप पानी ले, और इसे अच्छी तरह से उबलने दें।सूजी आलू के कुरकुरे फिंगर फ्राइजअब इस पैन में तेल डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर गर्म कर ले।पानी और तेल के मिश्रण में अच्छी तरह से चम्मच चलाते रहें, अब इसमें ऊपर से रवा डाल दें। रवा डालने के बाद लगातार चम्मच चलाते रहें है, ताकी रवा और पानी अच्छी तरह से मिल जाए और इसका एक गाढा पेस्ट तैयार हो जाए। यहां पर ध्यान देना होगा कि रवा डालने के बाद इसमें गुठलियां ना पड़े, इसके लिए लगातार चम्मच चलाते रहना बेहद जरूरी है।इस पूरे मिश्रण को 5 मिनट तक पकाएं। अब गैस कि फ्लेम को बंद कर दें और मिश्रण को एक बाउल में डाल कर अलग रख दें।अब इस बाउल में उबले हुए आलू को अच्छी तरह से मैश करके डालें, इसमें ऊपर से हरा धनिया, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला ले।अब इस मिश्रण में बारीक कटे हुए प्याज डालें और स्वादानुसार नमक डालकर चम्मच की सहायता से अच्छी तरह से मिला ले।अच्छी तरह से मिले हुए इस मिश्रण को रोल करके फिंगर चिप्स की आकृति में बना ले।एक अलग पैन में तेल डालकर इसे गर्म कर ले। गर्म तेल में बनाए गए फिंगर चिप्स को डाले, इसे अच्छी तरह से डीप फ्राई करें। इसे इतना फ्राई करना है जब तक इसका कलर गोल्डन ब्राउन ना हो जाए।आपका रवा पोटैटो फिंगर चिप्स तैयार है। इस स्वादिष्ट कुरकुरे फिंगर चिप्स को अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें। आप चाहे तो शाम के वक्त स्नैक कि तरह चाय या कॉफी के साथ भी इसका आनंद ले सकते है। शायद इससे पहले आपने पोटैटो से बनी फिंगर चिप्स का स्वाद चखा होगा, लेकिन इस रेसिपी को पूरी तरह से समझने के बाद रवा पोटैटो चिप्स का आनंद ले। यहां अपने जाना इसे बनाना कितना आसान है तो तुरंत अपने घर पर ही ट्राई करें।


Source: Navbharat Times February 07, 2021 06:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */