खास बातें बंगाल में मवेशी चोरी के शक में पांच युवकों की जमकर पिटाई त्रिपुरा में शख्स को पीट-पीटकर कर मार डाला मवेशी चोरी के शक में की थी हत्यापश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले में मवेशी चोर होने के संदेह में पांच युवकों के साथ मारपीट की गई. पुलिस ने बुधवार को बताया कि पांचों युवकों को ग्रामीणों ने रविवार रात करनडिगी क्षेत्र में पीटा. झारखंड के बाद अब बिहार में चोरी के शक में शख्स को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डालाइससे पहले त्रिपुरा के धलाई जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक दूरदराज के आदिवासी गांव में एक संदिग्ध मवेशी चोर की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी. पुलिस उप महानिरीक्षक अरिंदम नाथ ने कहा कि गांव के लोगों के एक समूह ने एक व्यक्ति को मवेशी चोर होने के संदेह में पीट-पीटकर मार डाला. मृतक की पहचान 36 वर्षीय बुधी कुमार त्रिपुरा के रूप में की गई थी.
Source: NDTV July 04, 2019 02:37 UTC