Dainik Bhaskar May 24, 2019, 08:40 PM ISTक्या फेक : तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का होटल में खाना परोसता वीडियो वायरलतेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का होटल में खाना परोसता वीडियो वायरल क्या सच : वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति वास्तव में नायडू का हमशक्ल है जिसे ढूंढ़ने के लिए रामगोपाल वर्मा ने एक लाख रुपए का ईनाम दिया है क्योंकि वे उसे अपनी फिल्म में कास्ट करेंगेफैक्ट चेक डेस्क. दैनिक भास्कर प्लस ऐप के एक पाठक ने हमें एक वीडियो / जिफ इमेज भेजा और उसकी सच्चाई बताने के लिए कहा। वीडियो में हाफ पैंट पहने एक व्यक्ति कुछ लोगों को खाना परोसते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो के साथ लिखा जा रहा है, 'पीएम पद का सपना देख रहे चंद्रबाबू नायडू काम से लग गए हैं।'23 मई को आए चुनाव परिणामों में तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू को हार का मुंह देखना पड़ा है। इसके बाद से ही यह वीडियो शेयर किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि चंद्रबाबू ने मोदी का साथ छोड़ा तो राज्य और केंद्र दोनों में बुरी हार होने के साथ उनका ये हाल हो गया है।क्या वायरलयह वीडियो सबसे पहले 2018 में भी वायरल हुआ था और उसी के बाद रामगोपाल वर्मा के कारण यह और ज्यादा चर्चा में आ गया।चुनाव नतीजों के बाद रामगोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर यही वायरल वीडियो शेयर किया है। साथ लिखा है, 'प्रजेंट पोजिशन'Present position pic.twitter.com/gXB0wpmyTn — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) May 24, 2019क्यों फेकवायरल वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति चंद्रबाबू नायडू नहीं बल्कि उनका हमशक्ल है।वायरल वीडियो वाले शख्स चर्चा में तब आए जब वायरल वीडियो फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा तक पहुंचा और उन्होंने इस व्यक्ति को खोजने वाले के लिए 1 लाख के इनाम की घोषणा की।Can somebody help me track this man?..There will be a reward of 1 lak to anyone who can make him get in touch with me 💐 pic.twitter.com/8voaODqrAP — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 13, 2018रामगोपाल वर्मा एनटीआर पर फिल्म बना रहे थे, और फिल्म में चंद्रबाबू नायडू के किरदार के लिए वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति को कास्ट करना चाहते थे। बाद में रोहित नाम के एक व्यक्ति ने राम गोपाल वर्मा को चंद्रबाबू नायडू के हमशक्ल की जानकारी दी थी। जिसके बारे में आरजीवी ने ट्वीट कर बताया था।Hey Rohit, thank u very much for gifting CBN to the unit of LAKSHMI’s NTR ..I will also put a credit thanking u in the beginning of the film ..For now please msg me ur account details for me to send you,your reward of 1 lakh #NTRTRUESTORY pic.twitter.com/EFRlWssG2A — Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) October 13, 2018मामले की पड़ताल से साफ समझ में आता है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति चंद्रबाबू नायडू का हमशक्ल है। और हो सकता है कि आगे चलकर आप इसे राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी एनटीआर' में देखें।
Source: Dainik Bhaskar May 24, 2019 14:37 UTC