Dainik Bhaskar Jun 16, 2019, 04:02 PM ISTक्या फेक : पूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया हैपूर्व आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है क्या सच : किरण बेदी पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद पर कार्यरत हैं, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक हैंफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर पूर्व आईपीएस अफसर किरण बेदी को बधाई देते हुए पोस्ट्स शेयर किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि किरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। यूजर्स बधाई संदेशों, चुटकुलों और तस्वीरों के साथ किरण बेदी को बधाईयां दे रहे हैं।क्या वायरलगुजरात से भाजपा सांसद भानूबेन बाबरिया ने 4 जून को अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर पोस्ट लिखकर किरण बेदी को बधाईयां दी थी।क्यों फेककिरण बेदी को जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाए जाने की वायरल खबर फेक है। किरण मई 2016 से पुडुचेरी के उपराज्यपाल का पद संभाल रही हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स के अबाउट सेक्शन में भी यह जानकारी दी गई है।जम्मू-कश्मीर की वेबसाइट के अनुसार वहां के राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक हैं। उन्होंने अगस्त 2018 में यह पद संभाला था।
Source: Dainik Bhaskar June 16, 2019 10:30 UTC