Dainik Bhaskar May 24, 2019, 08:37 PM ISTक्या फेक : दो पेग पीने के बाद दिल्ली के घुंघरू सेठ 'केजरीवाल' नशे में बता रहे सच्चाईदो पेग पीने के बाद दिल्ली के घुंघरू सेठ 'केजरीवाल' नशे में बता रहे सच्चाई क्या सच : केजरीवाल के ओरिजनल वीडियो को एडिटिंग से स्लो करके ऐसा बना दिया जिससे वे नशे में बोलते हुए लग रहे हैंफैक्ट चेक डेस्क. दैनिक भास्कर प्लस ऐप के पाठक ने हमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो भेजा। वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल ने नशे की हालत में वीडिया बनाया है। केजरीवाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया जा रहा है। यूजर्स कैप्शन में लिख रहे हैं, 'दो पेग लगाने के बात दिल्ली के घुंघरू सेठ की हालत'क्या वायरलवीडियो में केजरीवाल फिसलती हुई जबान में कहते हुए सुने जा सकते हैं, 'जिसका आखिरी चुनाव है, वह सिर्फ लूट-खसोट करने के लिए आ रहा है, इसलिए जिसका आखिरी चुनाव है, उसे कभी वोट मत देना और सब लोगों को कहना कि फंस जाएंगे अगर इन लोगों को वोट दिया तो।'ये वीडियो 2017 और 2018 में भी वायरल हुआ था।क्यों फेकवायरल वीडियो 2 साल पुराना है। केजरीवाल के ओरिजनल वीडियो को एडिटिंग से स्लो करके शेयर किया जा रहा है।29 जनवरी 2017 को अरविंद केजरीवाल ने फेसबुक लाइव किया था। ओरिजनल वीडियो को देखकर साफ समझ आता है कि केजरीवाल नशे में नहीं थे।
Source: Dainik Bhaskar May 24, 2019 14:48 UTC