क्या फेक : बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने घर में काम करने वाले 40 साल पुराने नौकर के शव को कंधा दियाबॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने घर में काम करने वाले 40 साल पुराने नौकर के शव को कंधा दिया क्या सच : वायरल तस्वीर अमिताभ बच्चन के सेक्रेटरी और फिल्म प्रोड्यूसर शीतल जैन की शवयात्रा की हैDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 02:44 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर इन दिनों अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में दोनों किसी अंतिम यात्रा में अर्थी को पकड़े हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि अंतिम यात्रा बिग बी के घर में काम करने वाले 40 साल पुराने नौकर की है, जिसे अमिताभ और अभिषेक सहारा दे रहे हैं।यूजर्स तस्वीर शेयर करते हुए लिख रहे हैं, "अमिताभ बच्चन के घर पर 40 साल से नौकरी करने वाले नौकर का निधन हुआ, अमिताभ जी और अभिषेक जी ने उन्हें कंधा दिया.. असली मानवता। पैसा तो बहुत लोगों के पास है लेकिन मूल में इंसानियत होना जरूरी है।"क्या वायरल@SrBachchan साहब के घर पर 40 साल से नौकरी करनेवाले एक नौकर का कल निधन हुआ, आदरणीय श्री अमिताभ बच्चन सर ने और उनके सुपुत्र श्री अभिषेक बच्चन जी ने उन्हे कंधा दीया ......पैसा तो बहुत है लोगों के पास, मुल मे इंसानियत होना जरूरी हैHats off to Shri @SrBachchan sir🙏 pic.twitter.com/Xv8IJbfM6i — Ram Pukar Thakur (@RpRampukar) June 20, 2019क्यों फेकदरअसल शवयात्रा अमिताभ बच्चन के घर में काम करने वाले नौकर की नहीं, बल्कि उनके सेक्रेटरी और फिल्म प्रोड्यूसर शीतल जैन की है।शीतल जैन का निधन 8 जून 2019 को हुआ था। कई मीडिया हाउसेज ने इस खबर को कवर किया था।दैनिक भास्कर ने 9 जून 2019 को इस संबंध में एक खबर पब्लिश की थी। जिसमें वायरल तस्वीर देखी जा सकती है।खबर के अनुसार शीतल जैन ने 1998 में रिलीज हुई फिल्म बड़े मियां, छोटे मियां भी प्रोड्यूस की थी।अमिताभ बच्चन ने 8 जून को खुद अपने ब्लॉग में शीतल जैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए फैंस को उनके निधन की जानकारी दी थी।उन्होंने लिखा, "मेरे मैनेजर और सचिव शीतल जैन का आज सुबह छोटी सी लेकिन गंभीर बीमारी से लड़ते हुए अस्पताल में निधन हो गया। पिछले 40 साल वे परिवार के सदस्य के रूप में रहे।"इसी ब्लॉग में बिग बी ने वायरल हो रही तस्वीर भी शेयर की थी।
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 09:11 UTC