Dainik Bhaskar Apr 30, 2019, 05:22 PM ISTक्या फेक : हिटलर और मोदी की बच्चों के कान खींचते फोटो शेयर करके दोनों की समानता दिखाई जा रही हैहिटलर और मोदी की बच्चों के कान खींचते फोटो शेयर करके दोनों की समानता दिखाई जा रही है क्या सच : हिटलर की तस्वीर एडिट की गई है, असली तस्वीर में उसका हाथ बच्ची के कंधों पर हैफैक्ट चेक डेस्क. कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड दिव्या स्पंदना ने सोमवार को एक ट्वीट किया, जिसमें बच्चों के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी और हिटलर के व्यवहार की तुलना करती हुई दो तस्वीरों का कोलॉज पोस्ट किया गया है। दोनों तस्वीरों में नरेन्द्र मोदी और हिटलर छोटे बच्चों के कान पकड़े हुए, कैमरा को पोज दे रहे हैं। तस्वीरों के कोलॉज से हिटलर और पीएम मोदी की तुलना करते हुए दिव्या ने कैप्शन दिया है, 'आपके क्या विचार हैं?' क्या वायरलदिव्या के ट्वीट को कई यूजर्स ने रीट्वीट और शेयर किया है। पूर्व आईपीएस अफसर संजीव भट्ट ने भी वायरल तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, 'अंतर ढूंढिए'क्यों फेकवायरल तस्वीर में हिटलर की फोटो एडिट की गई है। गूगल रिवर्स सर्च से मिली ओरिजनल फोटो में हिटलर बच्ची के कंधे पर हाथ रखे दिखाई दे रहे हैं।दोनों तस्वीरों में बच्ची के हाव-भाव, हिटलर के एक्सप्रेशन और पीछे खड़े व्यक्ति की मुद्रा भी एकदम समान है। यहां तक की हिटलर के कोट की आस्तीन की सिलवटें तक बिल्कुल एक जैसी हैं। तस्वीर को बहुत अच्छी तरह एडिट किया गया है। एडिट की गई तस्वीर में बच्ची के दाहिने हाथ के नीचे की तरफ हिटलर की ऊंगली का पोर भी दिखाई दे रहा है, जो एडिटिंग करने वाले की नजर से चूक गया।एडिटिंग करने वाले ने बहुत चतुराई से मोदी के हाथों को ही हिटलर की तस्वीर में लगाया है। मोदी का दायां हाथ, हिटलर की बाईं कलाई में और मोदी का बायां हाथ, हिटलर की दाईं कलाई में फिट किया गया है।साफ है कि मोदी से समानता दिखाने के लिए हिटलर की तस्वीर को एडिट किया गया।
Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 11:37 UTC