रिकॉल / दुनिया के रहस्यमय प्राणी हिम मानव की कहानी, 182 साल पहले एक गाइड ने देखा, 1951 में ली गई पहली तस्वीर - News Summed Up

रिकॉल / दुनिया के रहस्यमय प्राणी हिम मानव की कहानी, 182 साल पहले एक गाइड ने देखा, 1951 में ली गई पहली तस्वीर


हिममानव का जिक्र कई दशकों से सुनाई जा रहीं तिब्बत और नेपाल की लोककथाओं में मिलता है। एक लोककथा के मुताबिक, हिमालय में बहुत ऊंचाई पर बंदर जैसे दिखने वाले कुछ दैत्यनुमा जीव रहते हैं। इन्हें ही येति या हिममानव कहा जाता है। नेपाल में येति को राक्षस भी कहते हैं।सवाल : क्या वाकई में हिममानव दानव जैसा है और दिखता कैसा है? हिममानव के स्वरूप की बंदर और भालू से तुलना की गई है। अमेरिकी प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि यह आधा बंदर-आधा इंसान जैसा दिखता है। पाॅप्युलर कार्टून शो ‘द एडवेंचर ऑफ टिन-टिन’ में येति को दिखाया गया है। शो में येति को काफी दयालु दिखाया गया है। इसे एक जंगली जानवर के तौर पर नहीं बल्कि इसका किरदार इंसानी खुबियों वाले कैरेक्टर के तौर पर गढ़ा गया है।


Source: Dainik Bhaskar April 30, 2019 11:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */