क्या वायरल : एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें पाक पीएम इमरान खान यूएस प्रेसीडेंट और दूसरे विश्व नेताओं के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है, जैसे विश्व नेता इमरान खान को बहुत तवज्जो दे रहे होंएक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें पाक पीएम इमरान खान यूएस प्रेसीडेंट और दूसरे विश्व नेताओं के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में ऐसा दिखाने की कोशिश की जा रही है, जैसे विश्व नेता इमरान खान को बहुत तवज्जो दे रहे हों क्या सच : तस्वीर फर्जी है। फोटोशॉप के जरिए खाली कुर्सी पर पाक पीएम इमरान खान की तस्वीर लगाकर इसे वायरल कर दिया गयाDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 05:42 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फर्जी तस्वीर वायरल हो रही है। पाकिस्तानी यूजर इसे पाकिस्तानियों के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं। इस फोटो में पाक पीएम इमरान खान यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्ड ट्रंप और दूसरे वर्ल्ड लीडर्स के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। एक पाठक ने हमें इस तस्वीर को सत्यता बताने के लिए भेजा। पड़ताल में पता चला कि यह फोटो फर्जी है।क्या वायरलफेसबुक और ट्विटर पर कई पाकिस्तानी यूजर्स इस इमेज को शेयर कर खुशी जता रहे हैं।Picture of the year ✌Proud moment for every Pakistani ❤وتعز من تشاٶ#ImranKhan #ImranKhanDoctrine pic.twitter.com/JYgtuFGo73 — Faisal Malik (@FaisalAwan803) September 26, 2019हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ के 74वें अधिवेशन में दुनियाभर के नेता जुटे थे। इसी दौरान इस फोटो को सोशल मीडिया में वायरल किया गया।क्या है सच्चाईपड़ताल में पता चला कि छेड़छाड़ करके इस फोटो में इमरान खान को बैठाया गया है। इसके पहले पीएम मोदी की फोटो लगाकर भी इसी इमेज को वायरल किया जा चुका है।दरअसल असली तस्वीर फोटोग्राफर काहन ओज़र द्वारा गेटी इमेजेस के लिए क्लिक की गई थी। यह वर्ष 2017 में जर्मनी में हुई जी-20 लीडर्स समिट की फोटो है।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 12:15 UTC