असम राइफल्स का नियंत्रण गृह मंत्रालय को देने के खिलाफ है सेना, कहा- ऐसा करने से चीन सीमा पर निगरानी होगी प्रभावित - News Summed Up

असम राइफल्स का नियंत्रण गृह मंत्रालय को देने के खिलाफ है सेना, कहा- ऐसा करने से चीन सीमा पर निगरानी होगी प्रभावित


खास बातें 1965 से ही सेना के पास है पूर्ण नियंत्रण असम राइफल्स में हैं 55 हजार कर्मचारी असम राइफल्स के 70-80 फीसदी कर्मचारी परंपरागत सैन्य भूमिका में है तैनातसेना ने गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को ‘लाल झंडी' दिखा दी है जिसके तहत असम राइफल्स के संचालन नियंत्रण की जिम्मेदारी मंत्रालय अपने पास लेना चाहता है. सेना का कहना है कि इस कदम से चीन के साथ लगने वाली देश की संवेदनशील सीमा की निगरानी का काम गंभीर रूप से प्रभावित होगा, वह भी तब जब चीन भारत के साथ लगने वाली सीमा पर बुनियादी सैन्य ढांचे को मजबूत कर रहा है. असम राइफल्स के मेजर जनरल यौन उत्पीड़न के मामले में बर्खास्त, नहीं मिलेगी पेंशनमौजूदा समय में असम राइफल्स का प्रशासनिक प्राधिकार गृह मंत्रालय के पास है जबकि उसका परिचालन संबंधी नियंत्रण सेना के पास है. सूत्रों ने कहा कि असम राइफल्स सीमा पर सख्त चौकसी बरतने में सेना की सहायता करनी है. असम राइफल्स के परिचालन का पूर्ण नियंत्रण 1965 से ही सेना के पास है.


Source: NDTV September 29, 2019 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */