फिलीपींस में तूफान और बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन, अब तक 126 लोगों की मौत - News Summed Up

फिलीपींस में तूफान और बारिश के बाद कई जगह भूस्खलन, अब तक 126 लोगों की मौत


मनीला | फिलीपींस में क्रिसमस के बाद आए तूफान और बारिश के बाद भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण जगह जगह हुए भूस्खलन में ज्यादातर लोगों की जान गई। देश के मध्य एवं पूर्वी क्षेत्र में 29 दिसम्बर को तूफान ‘उस्मान’ ने दस्तक दी थी, जिसके बाद यहां बाढ़ और भूस्खलन हुए। मनीला के दक्षिण-पूर्व के पहाड़ी बिकोल क्षेत्र में 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। गौरतलब है कि 2018 में फिलीपींस में 21 बार तूफान आया था। बीते सितंबर में ही लुजोन द्वीप में 95 लोग मारे गए।


Source: Dainik Bhaskar January 06, 2019 21:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */