DND और चिल्ला बॉर्डर पर शुरू कोरोना टेस्ट नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एल. के निर्देश पर यह ऐहतियाती पहल आज बुधवार से शुरू हुई है। कोविड टेस्टिंग टीम डीएनडी (दिल्ली नोएडा फ्लाई वे) और चिल्ला में नोएडा-दिल्ली की सीमा पर तैनात है। दिल्ली की तरफ से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।DM ने अधिकारियों संग बैठक में लिया फैसला कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली से आने वालों की औचक कोविड-19 जांच करने का फैसला जिलाधिकारी सुहास एल वाई की जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई ऑनलाइन बैठक में लिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को टीम बनाने का निर्देश दिया।आवाजाही पर रोक नहीं, टेस्ट के साथ नाम-अड्रेस नोट उन्होंने स्पष्ट किया कि नोएडा और दिल्ली के बीच लोगों की आवाजाही पर किसी तरह की कोई रोक नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नोएडा में हाल में संक्रमण के बढ़े मामलों की वजह से महामारी से लड़ने की रणनीति को चाकचौबंद किया गया है। टेस्ट के साथ सभी लोगों के नाम और अड्रेस नोट कराए जा रहे हैं।कोरोना के बढ़ते केस, दिल्ली से आ रहे लोगों का नोएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्ट कोरोना के बढ़ते केस, दिल्ली से आ रहे लोगों का नोएडा बॉर्डर पर रैंडम टेस्टदिल्ली से आवाजाही से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा दिल्ली और अन्य स्थानों से लोगों की आवाजाही की वजह से संक्रमण बढ़ा है। इसलिए, ऐसे लोगों की औचक जांच की जाएगी और यहां के सभी संस्थानों को लक्षण वाले लोगों पर नजर रखने, पहचान करने और जरूरी इलाज मुहैया कराने के लिए परामर्श जारी किया गया है।
Source: Navbharat Times November 18, 2020 06:59 UTC