अगले साल 50 हजारी हो सकता है सेंसेक्स, अभी करेंगे निवेश तो मिलंगा बंपर रिटर्न - News Summed Up

अगले साल 50 हजारी हो सकता है सेंसेक्स, अभी करेंगे निवेश तो मिलंगा बंपर रिटर्न


मॉर्गन स्टेनली के पुराने अनुमान से कहीं आगे मॉर्गन स्टेनली ने इससे पहले अपनी रिपोर्ट में अनुमान लगाया था कि जून 2021 तक सेंसेक्स 37300 के स्तर को पार कर लेगा। उस रिपोर्ट को धता बताते हुए शेयर बाजार उससे करीब 7000 पॉइंट्स आगे ट्रेड कर रहा है। इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि 2021 में मिड कैप और स्मॉल कैप शेयर बिग कैप शेयर को मात देंगे।24 मार्च को 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर लॉकडाउन से ठीक पहले 24 मार्च को सेंसेक्स 25638 के 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया था। अभी यह 44 हजार के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। रॉयटर्स में छपी बैंक ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के मुताबिक अभी के समय में निवेशक इमर्जिंग मार्केट, स्मॉल कैप स्टॉक और बैंकिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। कोरोना वैक्सीन को लेकर अभी तीन कंपनियां दावा कर रही हैं कि तीसरे चरण का ट्रायल 90 फीसदी से ज्यादा सफल रहे हैं। इसमें अमेरिकी की मॉडर्न, Pfizer और रूस की स्पुतनिक है।नोमुरा और गोल्डमैन सैक्श की रिपोर्ट इससे पहले नोमुरा फाइनैंशल अडवाइजरी और गोल्डमैन सैक्श ने इंडियन शेयर मार्केट को लेकर बुलिश ट्रेंड का अनुमान लगाया था। उसने अपने अनुमान में कहा कि दिसंबर 2021 तक निफ्टी 13600-14100 के स्तर तक पहुंच सकता है। नोमुरा ने निफ्टी के लिए 13640 और गोल्डमैन सैक्श ने 14100 का अनुमान लगाया है।


Source: Navbharat Times November 18, 2020 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */