त्योहारों में बिक्री तो बढ़ी, लेकिन ई-कॉमर्स कंपनियों ने हड़पे अधिकतर ग्राहक Anuj Maurya | Navbharat Times | Updated: 18 Nov 2020, 12:12:57 PM इस फेस्टिव सीजन में सेल्स तो बढ़ी है, लेकिन ये भी ध्यान रखने की बात है कि ऑफलाइन सेल में गिरावट आई है। अधिकतर ग्राहक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की तरफ खिंचे चले आए। त्योहारों में बिक्री तो बढ़ी, लेकिन ई-कॉमर्स कंपनियों ने हड़पे अधिकतर ग्राहकऑनलाइन रिटेल इस फेस्टिव सीजन में रेकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। करीब 53 फीसदी स्मार्टफोन ऑनलाइन बेचे गए। वहीं 37-38 फीसदी टेलीविजन बिके, 15-20 फीसदी रेफ्रीजरेटर और वॉशिंग मशीन बिके, 30-40 फीसदी कपड़े बिके और करीब 5 फीसदी एफएमसीजी प्रोडक्ट बिके। करीब साल भर पहले तक इन कैटेगरी में ई-कॉमर्स के जरिए सिर्फ 2-35 फीसदी तक की सेल होती थी।
Source: Navbharat Times November 18, 2020 06:33 UTC