सुलतानपुर : थानाक्षेत्र के शेरपुर परशुरामपुर गांव के पास दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने एलएंडटी फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक पर फायरिग कर साढ़े 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर लुटेरों ने मैनेजर के सहयोगी को भी तमंचे के बट से घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पीपी कमैचा में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। लूट की जानकारी मिलते ही एडीजी राजीव कृष्ण, नवागत एसपी हिमांशु कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज सिंह, क्षेत्राधिकारी विजयमल सिंह यादव दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।चांदा कस्बे में कादीपुर रोड पर एलएंडटी माइक्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा है। सोमवार की सुबह करीब ग्यारह बजे शाखा के प्रबंधक सुनील कुमार मौर्य (33) सहायक प्रबंधक मानवेंद्र सिंह(35) निवासी मिर्जापुर के साथ बाइक से लम्भुआ बाजार बैक में पैसा जमा करने जा रहे थे। बाइक सुनील मौर्य चला रहा था। शेरपुर परशुरामपुर गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रुकने का इशारा किया। सुनील ने बाइक नहीं रोकी। जिससे एक बदमाश ने गोली मार दी गोली और सुनील बाइक लेकर गिर गया। मानवेंद्र से बदमाश बैग छीनने लगे लेकिन वह नहीं छोड़ रहा था। जिससे तमंचे के बट से मारकर उसे भी घायल कर दिया गया। साढ़े सोलह लाख रुपये से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि पुलिस की कई टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। घटना के हर पहलू को बारीकी से जांच किया जा रहा है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Jagran
Source: Dainik Jagran June 10, 2019 17:48 UTC