फनी चक्रवात को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी, दो मई से दिखेगा असरपटना, जेएनएन। बिहार में दो मई से आंधी के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसका असर दो और तीन मई को दिखेगा। तेज हवा के साथ कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है।चक्रवात का ज्यादा असर पूर्वी बिहार, गंगा के तटीय क्षेत्र और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्से में अधिक दिखने की संभावना है। मौसम विभाग ने चक्रवात की आशंका को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है।राजधानी और आसपास के इलाके में सोमवार को तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बिहार में गया सबसे गर्म रहा। भागलपुर का तापमान इस मौसम में पहली बार 41 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना सहित प्रदेश के अधिकांश शहरों के तापमान में वृद्धि की संभावना है। तीन मई तक तापमान में औसत तीन डिग्री सेल्सियस गिरावट हो सकती है।पटना में सोमवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी की मात्रा 21 फीसद रही। गया का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां हवा में नमी की मात्रा 19 फीसद दर्ज की गई। पूर्णिया का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।Posted By: Kajal Kumari
Source: Dainik Jagran April 30, 2019 10:07 UTC