खास बातें प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अजित पवार की आंखों में आए आंसू कहा- शरद पवार का नाम बेवजह घसीटे जाने से दुखी परिवार के भीतर कलह की अटकलों को भी किया खारिजएनसीपी के सीनियर नेता अजित पवार ने कहा कि कथित एमएससी बैंक घोटाले में पार्टी प्रमुख शरद पवार का बेवजह नाम लिए जाने से दुखी होकर उन्होंने 'अंतरआत्मा' की आवाज पर विधायक पद से इस्तीफा दिया. शरद पवार के साथ बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भावुक अजित ने परिवार के भीतर कलह की अटकलों को भी खारिज किया. उन्होंने कहा, "मैं शरद पवार की वजह से उपमुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा था. राकांपा नेता ने कहा कि बैंक ने 285 करोड़ रुपये के मुनाफे की जानकारी दी थी. मुंबई पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अजित पवार, शरद पवार और अन्य नेताओं के खिलाफ धनशोधन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी.
Source: NDTV September 28, 2019 21:45 UTC