कांग्रेस ने असम, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी. पार्टी के महासचिव प्रभारी मुकुल वासनिक के अनुसार, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंजूरी दी है. असम और केरल से चार-चार उम्मीदवार, हिमाचल प्रदेश से दो और छत्तीसगढ़ और पुडुचेरी से एक-एक उम्मीदवार के नाम को मंजूरी दी गई है. असम के लिए मंजूर किये गए नामों में रतनबाड़ी (सुरक्षित) सीट के लिए केशव प्रसाद रजक, जनिया से शमसुल हक, रंगपाड़ा से कार्तिक कुर्मी और सोनारी से सुशील सूरी शामिल हैं. पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने राजमन बेंज़म को चित्रकोट (सु) सीट से और पुडुचेरी में जॉन कुमार को कामराज नगर सीट से उम्मीदवार घोषित किया है.
Source: NDTV September 28, 2019 21:11 UTC