खास बातें देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर बारिश की वजह से सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से लाखों लोगों का जनजीवन हुआ प्रभावितदेश के कई हिस्सों में बारिश ने एकबार फिर से कहर बरपाया है. राज्य सरकार ने कहा कि 25 लोगों की मौत शनिवार को हुई, वहीं 10 लोगों की शुक्रवार को जान चली गई थी. सरकार की तरफ से जारी बयान के अनुसार बारिश के कारण घर गिरने, पेड़ गिरने और सांप के काटने के चलते लोगों की मौत हुई. कच्चे मकानों के गिरने के अलावा दीवार गिरने के कारण भी लोगों की मौत हुई है . भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और सप्ताहांत में राज्य के सौराष्ट्र-कच्छ इलाके में भारी बारिश का अनुमान लगाया है.
Source: NDTV September 28, 2019 20:48 UTC