प्रियंका का मोदी पर निशाना, कहा- अहंकार ताेे दुर्योधन का भी नहींं रहा, घमंड को माफ नहीं करता देश - News Summed Up

प्रियंका का मोदी पर निशाना, कहा- अहंकार ताेे दुर्योधन का भी नहींं रहा, घमंड को माफ नहीं करता देश


प्रियंका का मोदी पर निशाना, कहा- अहंकार ताेे दुर्योधन का भी नहींं रहा, घमंड को माफ नहीं करता देशजेएनएन, हिसार/अंबाला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को हरियाणा के दौर पर हैं। उन्‍होंने अंबाला और हिसार में रैलियोंं को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि आज देश में लोकतंत्र खतरे में है। यह चुनाव में देश को मजबूत करने का मौका है। भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी सेना के शहीदों के नाम पर वोट मांगतेे हैं तो कभी हमारे परिवार के शहीदों का अपमान करते हैं। इस देश में घमंड को माफ नहीं किया जाता। दुर्योधन का भी यहां अहंकार नहीं चला था। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्तान से पहले खेत सुरक्षित करें।कहा- 56 ईंच के सीने में कितने इंच का दिल है ये बता दीजिएप्रियंका ने कहा कि मोदी जी पाकिस्तान से पहले खेत सुरक्षित करें। पहले यहां की समस्याओं को सुलझाओ फिर विदेश की बात करो। जनता के सामने पांच साल का हिसाब न देना कायरता है। देश में सिर्फ बड़ेे उद्योगपतियों के कर्ज माफ हुए। हमने जहां सरकार आइ किसानों के कर्ज़ माफ़ किए। उन्‍होंने कहा कि भाजपा ने किसान बीमा के दस हज़ार करोड़ रूपये उद्योगपतियों की जेब में डाल दिए। उन्‍होंने 56 ईंच के सीने की बात की चर्चा करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के सीने में कितने इंच का दिल है ये बता दीजिए।बोलीं- शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे और हमारे परिवार के शहीदों का अपमानउन्‍होंने अपनेे दौरे की शुरूआत अंबाला से की। उन्‍होंने यहां कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इसके बाद उन्‍होंने हिसार में कांग्रेस प्रत्‍याशी भव्‍य बिश्‍नोई के समर्थन में रैलीे को संबाेधित किया। अंबाला की रैली के बाद प्रियंका हिसार पहुंची। यहां वह पुराने गर्वनमेंट कॉलेज मैदान मेें आयोजित रैली में पहुंची। हिसार पहुंचने पर उनका वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई, पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। प्रियंका रोड शो करतीं हुईंं रैली स्‍थल पर पहुंचीं।कहा- भाजपा सरकार ने रोजगार देने के बदलेे छीन लियाप्रियंका ने कहा जब बीेजेपी की सरकार बनी तो वादा किया गया था कि हर साल दो करोड़ रोजगार दिए जाएंगे, मगर पांच करोड़ लोगों का रोजगार छिन गया। नोटबंदी ने ऐसा हाल किया। मनरेगा में जो काम मजदूरों से करवाए जाते थे वो अब मशीनों से किए जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि जब नोटबंदी हुई तो क्‍या आपने किसी बीजेपी नेता का लाइन में खड़े होता देखा। क्‍या नोटबंदी से काला धन वापस आया। नोटबंदी से शहरों में रोजगार घट गया। नौजवान जब शहर से गांव लौटे तो गांवों में भी रोजगार नहीं मिला।उन्‍होंने कहा कि किसान कर्ज में डूब रहा है। 12 हजार लोग आत्‍महत्‍या कर चुके हैं। तमाम प्रदेशों में लावारिस पशु के कारण परेशानी है। किसान की क्‍या सरकार ने मदद की है। किसान सभी राज्‍यों से पैदल चलकर दिल्‍ली गए, मगर पीएम मोदी ने एक बार भी किसी से बात नहीं की, किसी किसान की समस्‍या नहीं सुनी।बोलीं- हरियाणा के किसानों पर ज्‍यादती से दुख होता हैउन्‍होंने कहा कि हरियाणा में किसानों से ज्‍यादती होती हैै तो बुरा लगता है। यहां उपज का दाम नहीं मिलता।किसान की बात कोई नहीं करता। किसान सम्मान योजना किसानों के साथ मजाक है। उन्‍होंने कहा कि साल में छह हजार रुपये में क्‍या होता है। रकम क्‍या होती है। सरकार की नीयत को समझो। भाजपा नेता चुनाव से पहले याद करते हैं किसान को। नोटबंदी से लोगों ने रोज़गार खोया। इस सरकार ने मनरेगा को नष्‍ट किया। शहर में नोटबंदी से तो मनरेगा को नष्ट कर लोगों की कमर तोड़ी। देश में कालाधन नहीं आया। जीएसटी से व्यापारी बर्बाद हुए।प्रियंका ने कहा- देश ने कभी अहंकार को माफ नहीं किया, दिया दिनकर की कविता का उदाहरणप्रियंका ने कहा, भाजपा नेता कभी भी प्रचार में ये बात नहीं करते कि उन्‍होंने अपने वादे क्‍यों पूरे नहीं किए, बस वो दूसरी बातों के बारे में कहते रहते हैं। भाजपा अपनी असफलता छुपा रही है। अहंकार किसी का नहीं टिका। इतिहास गवाह है। महाभारत में भी दुर्योधन का अहंकार का नाश हो गया।प्रियंका ने कहा कि देश ने अहंकार को कभी माफ नहीं किया। ऐसा अहंकार दुर्योधन में भी था। जब भगवान श्रीकृष्ण उन्हें समझाने गए तो उनको भी दुर्योधन ने बंधक बनाने की कोशिश की। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है... का जिक्र भी कांग्रेस महासचिव ने किया। हमारी देश की जनता में बहुत विवेक है, यह विवेक कोई नया नहीं है यह बहुत पुराना है। जनता को भाजपा गुमराह नहीं कर सकती है। कांग्रेस ये चुनाव मुद्दों पर लड़ रही है। ये चुनाव सच्‍चाई पर लड़ रही है।प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने एक घोषणा पत्र जारी किया है। जिसमें सबसे बड़ी योजना न्‍याय योजना है। देश के गरीब आदमी को 72 हजार रुपये सालाना मिलेगा। मोदी जी ने गिने चुने उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए। इस सरकार ने कुछ नहीं किया।प्रियंका गांधी ने भव्य बिश्‍नोई की भी खूब तारीफ की। उन्‍होंने कहा कि भव्‍य मेेरे बच्‍चों केे स्‍कूल में पढ़ते थे। मैं उनको देखकर अपने बच्चों से पूछती थी ये लायक बच्चा काैन है, जिसको इतने पुरस्कार मिलते हैं। प्रियंका ने हरियाणा से अपना गहरा जुड़ाव बताया। उन्‍होंने कहा कि मेरी बेटी हरियाणा के लिए बास्‍केटबॉल खेलती है। वह हरियाणा की टीम में है।कुलदीप बिश्‍नोई ने की प्रियंंका गांधी की जमकर तारीफरैली में कुलदीप बिश्नोई ने प्रियंका गांधी से कहा, आपकी जितना कोई पॉप्युलर नहीं है। हर गांव में भाषण देता था तो लोग कहते थे एक बार प्रियंका को दिखा दो, सुना दो। आपके परिवार का मेरे परिवार पर हमेशा आशीर्वाद रहा है। मेरे पिता भजन लाल ने इंदिरा गांंधी जी का खीर खिलाई थी। उन्‍होंने कहा, यह चुनाव मान सम्मान का चुनाव है। भाजपा ने लोगों को आपस में बांटा। भाजपा अब विकास की बात नहीं करती। मोदी जी सैनिकों के नाम पर राजनीति करते हैं।बोलीं- यह चुनाव देश को मजबूत करने का मौ


Source: Dainik Jagran May 07, 2019 08:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */