'प्रियंका इसी तरह मेहनत करें तो 2024 के चुनाव में यूपी में दिखाई देगी कांग्रेस की उपस्थिति'- मनोज सिन्हा - News Summed Up

'प्रियंका इसी तरह मेहनत करें तो 2024 के चुनाव में यूपी में दिखाई देगी कांग्रेस की उपस्थिति'- मनोज सिन्हा


पूर्वांचल पर इसका क्या असर पड़ रहा है? -यह सही है कि पूर्वांचल की राजनीति भटकाव की शिकार रही है। विशेष रूप से कुछ लोग मानकर चल रहे हैं कि जातीय समीकरणों व गणित के आधार पर चुनाव के नतीजों को बदला जा सकता है। लेकिन पूर्वांचल और विशेष रूप से गाजीपुर को मैं टेस्ट केस मानता हूं। जो मैं महसूस कर रहा हूं कि बाहुबल को बाहर करने का संकल्प यहां के लोगों ने लिया है। भय और जाति की राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति को लोग आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यही नहीं, लोग दलीय दीवारों को भी तोड़कर आगे आ रहे हैं। हर समाज और वर्ग के लोग आगे आ रहे हैं।प्रदेश का सबसे पिछड़ा क्षेत्र होने के बावजूद पूर्वांचल के बजाय बुंदेलखंड के पिछड़ेपन की चर्चा ज्यादा होती है। ऐसा नहीं लगता कि पूर्वांचल की आवाज उठाने वाले कमजोर हैं? -यहां सरकारी निवेश आना शुरू हुआ है। बिजली आपूर्ति सुधर गई है। कानून व्यवस्था का राज चलने लगा है। इसके बाद तो फिर निजी क्षेत्र का भी निवेश आएगा। विकास का एक ट्वीन सिटी माडल है। जैसे दिल्ली नोएडा, मुंबई-ठाणे, हैदराबाद-सिकंदराबाद। मुझे लगता है कि इसी तर्ज पर मोदी जी की सरकार में बनारस-गाजीपुर का विकास होगा।गाजीपुर में जातीय गठजोड़ के तिलिस्म को तोड़ने के लिए आपकी क्या रणनीति है? -दिल्ली व मीडिया के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा कुछ हो सकती हैं। पूर्वांचल की जनता उनको ज्यादा महत्व नहीं दे रही है। हां, मैं कहूंगा कि इसी तरह मेहनत करती रहीं तो 2024 के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की उपस्थिति दिखाई पड़ेगी।लोकसभा के चुनावी शोर में राष्ट्रवाद और मोदी के आगे स्थानीय मुद्दे गौण नहीं रहे हैं? -राष्ट्रवाद हमारी प्रतिबद्धता का प्रश्न रहा है। विकास के मुद्दे को हम ज्यादा तरजीह देते हैं। विकास तो तब होगा न, जब हम सुरक्षित महसूस करेंगे। देश की सीमाएं सुरक्षित होंगी तभी कुछ संभव है। विपक्ष को इस राष्ट्रवाद से परहेज आखिर क्यों है?


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */