केजरीवाल का भाजपा पर गंभीर आरोप, AAP के 7 विधायकों को दिया 10-10 करोड़ का ऑफर - News Summed Up

केजरीवाल का भाजपा पर गंभीर आरोप, AAP के 7 विधायकों को दिया 10-10 करोड़ का ऑफर


नई दिल्ली, एएनआइ। Lok Sabha Election 2019: आगामी 12 मई को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों (नई दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली और चांदनी चौक) पर मतदान होने हैं, वहीं राजधानी में चुनाव प्रचार जोर पकड़ चुका है और आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी तेज हो गया है। इस बीच ताजा मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के मुखिया ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों को खरीदने की कोशिश की जा रही है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने AAP के सात विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है।न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले तीन दिन के दौरान हमारे 7 विधायकों ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 10-10 करोड़ रुपये में खरीदने की पेशकश की थी। केजरीवाल ने कहा कि वो हमारे विधायकों को तोड़ना चाहते हैं ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शोभा नहीं देता। दो दिन पहले पीएम ने कहा था कि वो ममता बनर्जी के 40 विधायकों को खरीद कर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार की सरकार को गिरा देंगे।इससे पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भारतीय जनता पार्टी पर विधायकों की खरीदने की कोशिश का आरोप लगाकर सियासी पारा को और गर्मा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा उनके सात विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है। सभी विधायकों को दस-दस करोड़ ऑफर दिए जा रहे हैं।मनीष सिसोदिया ने कहा कि अभी हाल में ही भाजपा ने पार्टी में शामिल होने के लिए आम आदमी पार्टी के विधायकों को दस करोड़ का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए वह विधायकों की खरीद-फरोख्त में जुट गई है।मनीष सिसोदिया ने नहीं बताए विधायकों का नामदिल्ली के डिप्टी सीएम ने हालांकि यह नहीं बताया कि किन-किन विधायकों को भाजपा ने पार्टी में शामिल होने और दस करोड़ देने का ऑफर दिया। सिसोदिया ने अभी हाल में पीएम मोदी के उस भाषण का जरूर जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि पश्चिम बंगाल में सत्तारुढ़ टीएमसी के चालीस विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की तरह भाजपा दिल्ली में भी विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।आम आदमी पार्टी (AAP) के सात विधायकों को खरीदने की कोशिश के आरोप को भाजपा ने खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गलत नीतियों और जनता से वादाखिलाफी से नाराज आप के कई विधायक उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। अपनी नाकामी को छिपाने के लिए आप नेता भाजपा पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जिन विधायकों को मुख्यमंत्री कभी हीरा बताते थे अब उन्हें बिकाऊ कह रहे हैं। मनीष सिसोदिया को बिकाऊ विधायकों का नाम बताना चाहिए।भाजपा ने यह आरोप भी लगाया कि AAP व कांग्रेस पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री अहंकारी व हठधर्मी हैं और सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी स्तर तक राजनीति को गिरा सकते हैं।AAP के कई विधायकों को मुख्यमंत्री का यह रवैया मंजूर नहीं है, इसलिए वे इनसे दूर जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में AAP तीसरे नंबर की पार्टी बनने जा रही है जिससे इसके नेता बौखलाकर भाजपा को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया समय आने पर अपने बिकाऊ विधायकों का नाम बताने की बात कर रहे हैं। वह समय कब आएगा यह भी उन्हें बता देना चाहिए। वह बताएं या नहीं भाजपा उनके झूठ को उजागर करेगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन ने चुनाव प्रचार के बीच में यह बयान दे रहे हैं कि AAP से उनकी पार्टी का गठबंधन नहीं होने से दोनों पार्टियां चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने AAP के उम्मीदवारों को कांग्रेस से अच्छा बताया है। इससे पता चलता है कि दोनों ही पार्टियां मिलकर यह चुनाव लड़ रही है। कुछ सीटों पर कांग्रेस व कुछ पर AAP के उम्मीदवार शांत दिख रहे हैं। दोनों के बीच यह अप्रत्यक्ष गठबंधन है। केजरीवाल और शीला दीक्षित को अपने इस गुप्त एजेंडे को लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।दिल्ली-NCR की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिकPosted By: JP Yadav


Source: Dainik Jagran May 02, 2019 03:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */